राजनांदगांव : दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व कांग्रेस के युवा नेता नीरज कन्नौजे ने अपने एक जारी बयान में कहा कि शहर के सभी 51 वार्ड के परिसीमन के आदेश से जनता में नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस ने वार्डो के परिसीमन को लेकर राज्य की सत्ताधारी भाजपा को ही कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। भाजपा को इसका सही-सही जवाब देना मुश्किल हो रहा है। श्री कन्नौजे ने आगे कहा कि पूर्ववर्तीय कांग्रेस सरकार द्वारा कराया गया परिसीमन ही उचित था। लेकिन भाजपा को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिसीमन से खुद को नुकसान होता नजर आ रहा है। इसलिए भाजपा नगरीय निकायों के सत्ता हथियाना परिसीमन को हथियार बना लिया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नीत भाजपा सरकार आम जनता को उनकी समस्याओं से भटकाकर परिसीमन के मुद्दे पर उलझाना चाहती है। वार्डों में बिजली, पानी, सड़क, सफाई, नाली आदि की व्यवस्था फेल साबित हो रही है। मौजूदा बरसात में नगरीय निकायों में इसी तरह की बुनियादी समस्याएं व्याप्त है और सरकार को और भाजपा सरकार को अपने संभावित पार्षद प्रत्याशियों को परिसीमन के बहाने लाभ पहुंचाने की सुझी है। जनता भाजपा सरकार की मंशा को आवश्य समझा रही है। आने वाले नगरी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को सबक सीखकर इसका जवाब देगी। 2011 की जनगणना को आधार बनाकर परिसीमन किया जा रहा है। जबकि अभी वार्डों की जनसंख्या काफी बढ़ चुकी है। इसलिए परिसीमन करना बेमानी भी है। उन्होंने राज्य सरकार को सलाह दी है कि वह परिसीमन पर ध्यान केंद्रित न करके नगर के विकास एवं कर्मचारियों की वेतन आदि सुविधाएं बढ़ने पर ध्यान दें साथ ही रिक्त पदों पर नियुक्ति करें तथा बहुत पुराने हो चुके अफसरो का तबादला कर भ्रष्टाचार पर लगाम कसे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments