सितलेश पटेल ने गोल्ड मेडल जीतकर संस्कारधानी को गौरवान्वित किया

सितलेश पटेल ने गोल्ड मेडल जीतकर संस्कारधानी को गौरवान्वित किया

राजनादगांव  : कजाखस्तान में आयोजित 11वीं विश्व स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 की प्रतियोगिता में भारत की तरफ से खेलते हुए खेल नगरी संस्कारधानी राजनांदगांव से सितलेश पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया इस उपलब्धि से पूरे भारतवर्ष में तथा छत्तीसगढ़ और इस खेल की नगरी का भी नाम गौरवान्वित किया है।आज प्रथम नगर नगर आगमन पर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म में फूल माला पहनाकर, मुंह मीठा कर और ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर अमित अजमानी(अध्यक्ष जय भवानी व्यायाम शाला,  मनीष गौतम( शहर अध्यक्ष कांग्रेस खेल-कूद प्रकोष्ठ शहर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव) द्वारा कांग्रेस खेल-कूद प्रकोष्ठ के अपने पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया, हरिनाथ प्रशिक्षक (वीर हनुमान सिंह अवाडी छत्तीसगढ़ शासन), मनोज यादव, अशोक श्रीवास,तामेश्वर बंजारे, वीरेंद्र पांडे तथा जय भवानी व्यायाम शाला के प्रशिक्षक और खिलाड़ीयो की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया।

तत्पश्चात प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम लालबाग स्थित में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा शाल श्रीफल माला व बुके स्मृति चिन्ह देकर सितलेश पटेल का का आत्मीय स्वागत, वंदन, अभिनंदन कर आश्रम की बहनों द्वारा 2 मिनट का ध्यान, स्वागत गीत तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में सितलेश की उपलब्धि और खेल की नगरी का नाम रोशन करने पर बधाई और शुभकामनाएं सभी ने दी इस अवसर पर बड़ी संख्या में आश्रम के पदाधिकारि व बहनों उपस्थित थीं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments