मोहला : कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर विजेन्द्र सिंह पाटले ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर जनदर्शन में आज 09 आवेदन प्राप्त हुए प्राप्त सभी आवेदनों को ऑनलाइन पंजीयन करने के साथ ही संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है। जनदर्शन में आज मानपुर विकासखण्ड के ग्राम नवागांव के समस्त ग्रामवासियों ने पुर्व मा.शाला भवन के जर-जर होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्रावासियों ने आवेदन देते हुए बताया कि शाला भवन की स्थिति अत्यन्त खराब हैं। बच्चों की पढ़ाई में बाधा आ रहा है एवं शाला में शिक्षक की कमी समस्या से भी अवगत कराया गया। इसी तरह जिले के ट्वीटर शिक्षकों ने पूर्व में कार्यरत माध्यमिक शालाओं में ट्वीटर शिक्षकों के नवीनीकरण के संबंध में आवेदन दिया। इसी तरह ग्राम खडख़ड़ी निवासी श्री सुखराम ने आवास प्रदाय कराने के संबंध में तथा ग्राम कांडे के समस्त ग्रामवासियों ने ग्राम कांडे में सामुदायिक वन पत्रक प्राप्त भुमि में अतिक्रमण पर रोक लगाने के संबंध में जनदर्शन में आवेदन दिया है। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में आम नागरिक अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कार्यालय पहुँचे थे। अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले ने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।
.jpeg)

Comments