गरीब, किसान महिलाए वह युवाओं को बूम देने वाला बजट  : राजेश गुप्ता अग्रहरि

गरीब, किसान महिलाए वह युवाओं को बूम देने वाला बजट : राजेश गुप्ता अग्रहरि

राजनांदगांव  :   जिला भाजपा ‌सास्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश गुप्ता अग्रहरि ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 23 जुलाई को लोकसभा में प्रस्तुत मोदी सरकार 03‌ के बजट को गरीब किसान मजदूर महिलाएं वह युवाओं को बूम देने वाला बजट बताते हुए कहा कि इस जनहितकारी बजट‌‌ से गरीब किसान  मजदूर युवा महिलाएं लाभान्वित होंगे साथ ही व्यापार व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‌खास कर गरीब व युवा वर्ग को ध्यान में रखकर बजट बनाया है जिसमें सड़कों का जाल,, एक्सप्रेस- वे बेमिसाल जैसी सुविधाएं व 12 नए हब‌ को मंजूरी, टैक्स के स्लैब‌ मे बदलाव के तहत टेक्स में 3 लाख तक कोई टेक्स नहीं, 7 से 10 लाख तक 15 प्रतिशत व 15 से 20 लाख तक 20 प्रतिशत दर पर टैक्स के प्रावधान देने से व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों को टेक्स पटाने में सहुलियत होगी वहीं मध्यम वर्ग को भी इससे लाभ मिलेगा।

श्री अग्रहरि ने कहा कि मोदी सरकार 03 की इस बजट में 21 हजार करोड़ का पावर सब, स्पेशल इकानामी के लिए 1000 करोड़, व्यापार व्यवसाय करने वालों को मुद्रा लोन में 10 से 20 लाख रुपए की वृद्धि, सोने- चांदी से लेकर जूते चप्पल कपड़े आदि सस्ते किए जाने से व्यापारी वर्ग सहित हर वर्ग लाभान्वित होंगा। राजग वाली मोदी सरकार 03 के इस बजट‌ को व्यापार व्यवसाय को बूम‌ देने वाला तथा युवा वर्ग को नौकरी व रोजगार देने वाला तथा  कृषि के क्षेत्र में 1,5 लाख करोड़, 5 राज्यों में  किसान कार्ड लांच‌ कर किसानों को गरीबी से निकालने वाला बजट बताया है। इसमें महिलाओं के लिए कौशल विकास योजना, युवाओं को इंटर्न शीप योजना से रोजगार के बंपर अवसर मिलने के मार्ग प्रशस्त किए गए हैं। जिससे यह बजट भारत को 3 ट्रिलियन डॉलर वाले देश बनाने वाला साबित तो होगा ही साथ ही हमारा देश अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी नई ऊंचाईयों को छुएगा, धर्म स्थलों के व्यापक विकास विस्तार से भारत पुनः विश्व गुरु की गद्दी पर बैठने वाला देश हिन्दुस्तान होगा।
 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments