राजनांदगांव : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट संसद में पेश किया गया। इसकी राजनांदगांव जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हेमीन लाउत्रे ने सराहना करते हुए मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए बड़ी सौगात देने की बात कही है। श्रीमती लाउत्रे ने कहा है कि इस बार केंद्र सरकार ने अपने बजट में महिलाओं पर विशेष फोकस किया है। खासकर कामकाजी महिलाओं को नौकरी के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा ना हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने कार्यस्थल पर छोटे बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच बनाने का ऐलान किया है। वहीं महिलाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार ने बजट में तीन लाख करोड़ का आवंटन किया है। केंद्र सरकार ने महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर रजिस्ट्री के दौरान लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी पर राहत देने की घोषणा की है। इससे गरीबों को आवास खरीदने के दौरान रजिस्ट्री के लिए स्टाम्प ड्यूटी पर बड़ी राहत मिल सकेगी। आभूषण का शौक रखने वाली महिलाओं को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर 6 प्रतिशत कर देने से खरीदी में राहत मिलेगी। 20 लाख युवतियों को कौशलयुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मौजूदा वक्त में बड़ी संख्या में ऐसी कई महिलाएं हैं, जो उपयुक्त कौशल न होने के अभाव में मनचाही नौकरी प्राप्त नहीं कर पाती हैं या अगर पाती भी हैं तो उन्हें मनचाहा वेतन प्राप्त नहीं हो पाता है। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने इस बार बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रशिक्षित करने का ऐलान किया है, ताकि वे भारत की अर्थव्यवस्था को विकसित करने की दिशा में अहम अपना योगदान दे सकें।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments