राजनांदगांव : जिला भाजपा के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी व भाजपा के युवा नेता कमल सोनी ने केंद्र के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने बजट की सहारना की है। यह बजट आम जनता के लिए हितैषी बजट है। जिसमें मोदी सरकार ने सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा है।
श्री सोनी आगे कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में सर्वोन्मुखी है। कृषि कार्य के लिए 152 लाख करोड़ रुपये, महिलाओं के लिए तीन लाख करोड़, तीन करोड़ प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शहरी आवास योजना के लिए अलग से योजना बनाई गई है। बेरोजगारों के लिए दो लाख करोड़ खर्च करके चार करोड़ बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर नौकरी दी जाएगी। इस बजट में किसाने और बेरोजगारों का विशेष ख्याल रखा गया है। कई जरूरी चीज सस्ती होने से जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। गरीब, किसान, मजदूर व युवावओं सहित महिलाओं के उत्थान वाली बजट पेश की है। बजट भारत को 3 ट्रिलियन डॉलर वाले देश बनाने वाला बजट है। जिससे हमारा देश अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नई उंचाई को छुएगा।



Comments