जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा बाढ़ से प्रभावित ग्राम गणेशपुर में फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन कर सकुशल एवं सुरक्षित निकाला गया बाहर

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा बाढ़ से प्रभावित ग्राम गणेशपुर में फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन कर सकुशल एवं सुरक्षित निकाला गया बाहर

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार  : दिनांक 26.07.2024 को सूचना मिली कि सिमगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गणेशपुर में दरचुरा बांध के टूट जाने से आसपास के 03 गांव में जलभराव से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई हैं और कुछ ग्रामीण बाढ़ में फंसे हुए हैं। कि सूचना के तत्काल बाद थाना सिमगा से पुलिस बल एवं निर्देशानुसार एसडीआरएफ रायपुर की 12 सदस्यीय टीम घटना स्थल ग्राम गणेशपुर पहुंचा। टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर रात के अंधेरे में सर्च लाईट व पेलिकन लाइट के साथ मोटर बोट लेकर बाढ़ में फंसे 03 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन उपरांत बाहर निकाला गया, जिसमें श्री मसीह दयाल 70 वर्ष, श्रीमती खिस्था कुमारी 62 वर्ष एवं श्रीमती मंजू मसीह 50 वर्ष शामिल हैं। इस दौरान ग्राम गणेशपुर में ही कल रात्रि बाढ़ में फंसे एक बालक को थाना सिमगा में पदस्थ आरक्षक संजय ध्रुव द्वारा अपने कंधे पर बैठाकर सकुशल सुरक्षित स्थान में लाया गया। इस दौरान सुरक्षा एवं बचाव कार्य हेतु पुलिस बल एवं एसडीआरएफ की टीम अभी भी तैनात है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments