रायपुर : भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने 29 जुलाई को देशभर में एक विशाल आंदोलन का आह्वान किया है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर में देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा. इस विरोध प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ की महिला नेता भी भाग लेंगी. इस आंदोलन के जरिए महिला कांग्रेस नेता केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होंगी. जिसमें महिलाओं के लिए सामाजिक, आर्थिक न्याय, महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाओं को रोकना, राजनीतिक सशक्तिकरण, आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार जैसी तीन महत्वपूर्ण मांगें केंद्र सरकार के समक्ष रखी जाएगी.
इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की सदस्य भी भाग लेंगी. जिसमें शामिल लेने के लिए प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस नेताओं के साथ रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुईं
आंदोलन की मुख्य मांगें
Comments