राजनांदगांव: शासकीय प्राथमिक व् पूर्व माध्यमिक शाला बरसनटोला में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना शिक्षा सप्ताह के क्रियान्वयन में अग्रणी जिलाधीश संजय अग्रवाल व जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के निर्देशन में तथा जिला समन्वयक, एडीपीओ, एपीसी की उपस्थिति में शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अंतिम दिवस सामुदायिक सहभागिता, उल्लास साक्षरता जागरूकता व् न्यौता भोज को उत्सव के रूप में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम को जिला मिशन समन्वयक सतीश व्यौहरे, एडी पीओ, पी .आर. झाड़े, एपीसी एम. आर. अंसारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयंत साहू,संकुल समन्यवक माखनलाल रात्रे, व्याख्याता वीरेंद्र रंगारी व थंगेश्वर साहू ने गति प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक लविंद्र साव ने शाला प्रबंधन को बेहतर व समुदाय के माध्यम से बाह्य संसाधन की उपलब्धता हेतु सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सभी अतिथियों ने कहा कि शिक्षक-पालक - बालक के मध्य मधुर संबध व समझ आवश्यक है।आज न्यौता भोज मे बच्चो को खीर पूड़ी खिलाई गईं।
शाला में विविध संसाधनों की पूर्ति में सहयोग के लिए दानदाताओं का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक लविन्द्र साव तथा अतिथियों का आभार माखन लाल रात्रे ने किया ।उक्त जानकारी वरिष्ठ प्रधानपाठक परदेशी राम साहू राजनांदगांव के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दयालु साहू,लुदू साहू, सरपंच मनीषा गंधर्व,तुलेश सोनकर, मुन्ना साहू, हरिनाथ साहू,बसंत साहू,राजेश गंधर्व, रोहित सोनकर,दीना सोनकर ,प्रधान पाठक पीताम्बर सोनकर , शिक्षक सरिता बारसागढ़े, प्रणोद कवर, हेमलता साहू, मेहेतरीन सोनकर,भारत सोनकर सहित ग्रामवासी मौजूद थे। उक्त जानकारी परदेशी राम साहू ने दी है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments