भाजपा विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भाजपा विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न


डोंगरगढ़ :  प्रदेश एवं जिला भारतीय जनता पार्टी के आदेशानुसार विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रदेश भाजपा महामंत्री रामजी भारती, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका डड़सेना, डोंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी सुरेन्द्रर सिंह बन्नोआना, मंडल प्रभारी मूलचंद लोधी के आतिथ्य में संपन्न हुई, जिसमें आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई एवं लोकसभा चुनाव में संतोष पांडे को शहर भाजपा से 6 हजार से भी अधिक मतों से जीत दर्ज नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी गई। प्रस्ताव महामंत्री राकेश अग्रवाल द्वारा रखा गया, जिसका अनुमोदन सर्वसम्मति किया गया। सभा को प्रदेश भाजपा के महामंत्री रामजी भारती ने संबोधित करते हुये कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी सामंजस्य बना कर आगामी नगरपालिका चुनाव के लिये तैयार रहना है।

बैठक को पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका डड़सेना व मंडल प्रभारी मूलचंद लोधी ने भी संबोधित कर पार्टी की उपलब्धि को गिनाया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल अध्यक्ष अमित जैन एवं आभार नेता प्रतिपक्ष अमित छाबड़ा ने किया। उक्त अवसर पर पवन मेश्राम, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, सुनील जैन, महेन्द्र भाई पटेल, कुलवंत सिंग कक्कड़, उमा महेश वर्मा, महेन्द्र अग्रवाल, डॉ. पन्नालाल बाफना, संतोष राव, विजेंद्र सिंह ठाकुर, उमा महेश वर्मा, परविंदर सिंग मोंटी, मधुसुदन अग्रवाल, प्रदीप बाघ, सविता दरगढ़, रामकृष्ण कन्नौजे, सुषमा कोठारी, लक्ष्मी यादव, वत्सला श्रीवास्तव, अचला सिंग, सुमित मिश्रा, सुमित ताम्रकर, अनिता इंदुरकर, जयंत साहू सहित अन्य कार्य क्रता उपस्थित थे। 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments