लेडीजोब में डायरिया, एक राजनांदगांव रेफर, 8 पीएचसी कौडीकसा और 6 सीएचसी अंबागढ चौकी में भर्ती

लेडीजोब में डायरिया, एक राजनांदगांव रेफर, 8 पीएचसी कौडीकसा और 6 सीएचसी अंबागढ चौकी में भर्ती

अंबागढ़ चौकी :  दूषित जल के सेवन से ब्लॉक के ग्राम लेडीजोब में डायरिया फैल गया है। डेढ सौ मकान वाले आदिवासी बाहुल्य ग्राम लेडीजोब में पिछले तीन दिन से हर घर में कोई न कोई सदस्य उल्टी-दस्त से बीमार पड़ा हुआ है, जबकि डायरिया के प्रकोप से गंभीर रूप से पीडित आठ मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़ीकसा व 6 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा एक मरीज को मेडिकल कालेज राजनांदगांव रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम तीन दिन गांव में कैम्प कर रोग पर काबू पाने तथा मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी हुई है।  विकासखंण्ड के ग्राम लेडीजोब में 24 जुलाई से डायरिया फैला हुआ है। दूषित जल के सेवन से डायरिया के प्रकोप में आए गांव के लोग पेयजल तथा भोजन बनाने के लिए हैडपंप के पानी का उपयोग करते है। बताया जाता है कि हैंडंपप के जलस्रोत के समीप गंदा पानी का जमाव होने तथा दूषित पानी का जलस्रोत में वापस जाने तथा इसी पानी के उपयोग के बाद गांव के अधिकांश लोग उल्टी-दस्त के चपेट में आ गए है।

ग्रामीणों की माने तो गांव में हर घर का कोई न कोई सदस्य बीते तीन दिन से उल्टी-दस्त से पीड़ित है। घटना की सूचना मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीकसा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम उल्टी-दस्त से बीमार लोगों उपचार करने में जुटी हुई है। मेडिकल टीम का दावा है कि अब हालात में पूरी तरह काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार बीएमओ डॉ. आरआर धु्रवे व बीपीएम विनोद यादव की टीम पिछले तीन दिनों से रोग पर काबू पाने के लिए लेडीजोब का हर दिन भ्रमण कर मरीजों के उपचार के साथ-साथ रोग पर काबू पाने के लिए सभी आवश्यक जतन कर रही है। 

उल्टी-दस्त के प्रकोप में आए लेडीजोब के 8 ग्रामीण 60 वर्षीय श्रीमती धामीन हल्बा, 70 वर्षीय विष्णु लोहार, 35 वर्षीय श्रीमती अगासबाई, 22 वर्षीय ओमलाल हल्बा, 35 वर्षीय श्रीमती भोजबाई, 21 वर्षीय कुमारी मधु, 24 वर्षीय श्रीमती हेमंतीन बाई, 55 वर्षीय बृजलाल, 24 वर्षीय सरिता, 23 वर्षीय गोमती, 24 वर्षीय नरोत्तम व 33 वर्षीय श्रीमती लक्ष्मीबाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौडीकसा, तथा दीपेश रामप्रसाद, सदाराम, श्रीमती भगाबती, श्रीमती मिलापा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। पीएचसी व सीएचसी में भर्ती सभी बीमार सदस्यों की स्थिति अब खतरे से बाहर है। बीएमओ डॉ. आरआर ध्रुवे ने बताया कि अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती सभी मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके है। उन्होंने बताया कि केवल एक गंभीर मरीज श्रीमती जीतोबाई को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

लेडीजोब में डायरिया पर काबू पाने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की दो मेडिकल टीम पिछले 72 घंटे से गांव में डेरा डाली हुई है। बताया जाता है यह टीम दिन और रात में बारह-बारह घंटे की सेवाएं देकर हालात पर न केवल नजर रख रही है, बल्कि बीमारों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है। जानकारी के अनुसार बीएमओ डा. धु्रवे मामले की गंभीरता को देखते हुए हर दिन सुबह षाम लेडीजोब का दौरा कर रिपोर्ट ले रहे है। बीएमओ की टीम में बीपीएम विनोद यादव के अलावा सीएचसी का मेडिकल स्टाप लगा हुआ है, जबकि लेडीजोब के कैम्प में डॉक्टर निधि मेश्राम, डॉक्टर हितेश मार्षल, आरएमए राधेश्याम बागडे, के अलावा दोनों टीम में आरएचओ मदन मंडावी, मुकेश मालेकर, सुपरवाइजर रोहित दास, एएनएम नीलकुंवर रावटे, रीना निषाद, श्रीमती मनीता यादव, फार्मेसिस्ट परमानंद यादव, टैक्निशियन गिरिजा प्रसाद सलामे आदि शामिल है, जो पिछले तीन दिन से गांव में कैम्प कर बीमार मरीजों के उपचार में जुटे हुए है। 

लेडीजोब में डायरिया सामने आने के बाद रोग पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य अमला दिन-रात काम कर रहा है। बीएमओ डॉक्टर धु्रवे ने बताया कि यहां पर दस्त पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। दूषित जल के सेवन को रोकने के लिए ग्रामीणो का जागरूक किया जा रहा है तथा हर घर क्लोरोम्ीन, मेट्रोजील, सिफ्रोप्लाक्सीन, मल्टी विटामिन, ओआरएस पावडर, जिंक टेबलेट बाटी गई है। इसके अतिरिक्त जल सा्रेतो में क्लोरीन की लिम्डि दवाईयंा डाली गई है। साफ सफाई के लिए ब्लीचिंग पावडर का वितरण भी किया गया है। बीएमओ डॉक्टर धु्रवे ने बताया कि रोग पर अब पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। ग्रामीण सतर्क हो गए है और वे पानी उबाल कर पी रहे है और दूषित जल व खाद्य पदार्थो के सेवन से बच रहे है।    










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments