गांव-गांव में जगा रहे स्वच्छता की अलख,ग्राम पंचायत मोहड़ एवं कोकपुर में स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गांव-गांव में जगा रहे स्वच्छता की अलख,ग्राम पंचायत मोहड़ एवं कोकपुर में स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजनांदगांव  : कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में प्रत्येक शनिवार को पूरे जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत मोहड़ एवं कोकपुर में स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूली बच्चों द्वारा नागरिकों को जागरूक करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए पेंटिंग तथा पोस्टर के माध्यम से संदेश दिया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक एवं कविता के माध्यम से लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। 

 सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने घर से निकलने वाले गीला कचरा एवं सुखा कचरा को अलग अलग रखने तथा गीला कचरे की निपटान घरेलू स्तर पर करने और सुखा कचरा का निपटान संग्रहणकर्ता स्वछताग्राही दीदियों को देने के लिए कहा। इसके लिए प्रति परिवार 30 रूपये शुल्क देने हेतु जानकारी दी। उन्होंने सभी बच्चों एवं ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ अपने घर, गली, मोहल्ले को साफ रखने कहा।

कार्यक्रम में बच्चों तथा ग्रामवासियों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। साथ ही मिशन लाईफ की जानकारी दी गई। एबिस पहल की ओर से सभी वालेंटियर द्वारा नुक्कड़ नाटक तैयार कर प्रस्तुति दिया गया। ग्राम पंचायत मोहड़ के स्कूल परिसर में जिला पंचायत सीईओ, शिक्षक एवं स्कूली बच्चों के द्वारा पौधारोपण किया गया। सीईओ जिला पंचायत द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों तथा बच्चों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत से जिला समन्वयक स्वच्छ  भारत मिशन ग्रामीण, यूनिसेफ से श्री बसंत मारकंडे तथा जनपद पंचायत से श्री होरीलाल साहू, एसीईओ, मेघा कुर्रे बीसी, करारोपण अधिकारी, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक साथ ही सभी कर्मचारी एवं पंचायत के सरपंच सचिव उपस्थित हुए।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments