राजनांदगांव :महराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज रायपुर में 26वाँ कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजित किया गया। यह आयोजन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा राज्य स्तर पर कारगिल विजय दिवस की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश भर के भूतपूर्व सैनिकगण अपने अपने गृह जिला से पहुंच कर शामिल हुवे।इस आयोजन में शामिल होने के लिए राजनांदगांव जिले के पूर्व सैनिकों की बस को पूर्व सांसद राजनांदगांव एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव द्वारा रविवार, प्रातः 10 बजे, स्थानीय सिविल लाइन्स स्थित निज कार्यालय से तिरंगा झंडा लहराकर उक्त आयोजन में सम्मिलित होने के लिए रायपुर रवाना किया गया ।
इस बस में सवार जिले के भूतपूर्व सैनिकगण में बसंत रावटे, गुरमीत सिंह भाटिया, संतोष सिंह, उमेश गांगबेर, गुमान दास साहू, संजय सिंह पवार, विनोद यादव, युगल किशोर वर्मा, भोजेश्वर गंजीर, पियूष साव, कन्हैया साहू, अशोक झा, ईश्वर सिंह जागृत, पुरेंद्र साहू, चंद्रकांत निषाद, अमर साव, आर के मिश्रा, कलीराम, अखिलेश सिंह, बी एल सिन्हा, उमा कुमार सिन्हा, कमलेश विज्याबार, जनक विषकर्मा, अंगेश्वर सिन्हा एवं अन्य साथी रायपुर रवाना हुवे। इससे पहले भूतपूर्व सैनिकों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत पूर्व सांसद मधु ने कहा कि कारगिल विजय के युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों की वीरता एवं शहादत को बारमबार नमन है, क्योंकि एक सैनिक के लिए देश के प्रति उसका कर्तव्य, प्रेम एवं समर्पण ही सर्वोपरि होता है , जिसके कारण हमारा राष्ट्र सुरक्षित हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments