मानपुर : एक ओर सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में अनेकों सुविधा दे रहा है, वहीं दूसरे ओर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ एवं उनके जान को भी जोखिम में डाल रहा है। बता दे कि मानपुर विकासखंड के कई स्कूल का भवन एवं छत जर्जर है, कई स्कूलों में पानी भर जाता है, जिससे बच्चे ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाते। स्कूलों के जर्जर होने से कभी भी गिरने का डर है, कई स्कूलों के अंदर व बाहर पानी भर जाने से भी परेशानी होती है,। वही हाल मानपुर के कन्या प्राथमिक शाला का भी है, जहां स्कूल के आंगन में घुटने तक पानी भर गया है। मानपुर में शिक्षा विकासखंड अधिकारी होने के बावजूद भी मानपुर स्कूल का यह हाल है तो क्षेत्र की स्कूलों का तो बात छोड़ दिया जाए, क्या भविष्य में स्कूलों के हालातों का सुधार हो पाएगा, जिससे बच्चों का भविष्य भी उज्जवल बन पाएगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments