डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पाण्डेय मांग के अनुरूप अनुपूरक बजट में डोंगरगढ़ में 26 किमी लंबाई के बायपास (रिंग रोड) जिसकी लागत 82 करोड़ एवं परिक्रमा पथ (फॉर लाइन) लंबाई 8 किमी के निर्माण हेतु 59 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद प्रतिनिधि परविंदर सिंह मोंटी ने बताया कि बहुत समय से डोंगरगढ़ शहर में बायपास निर्माण एवं परिक्रमा पथ को सुगम बनाने उसकी चौड़ाई बढ़ाने की मांग सांसद संतोष पाण्डेय के समक्ष उन्होंने की थी, जिस पर सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को डोंगरगढ़ शहर की इस बहुप्रतीक्षित मांगों से अवगत करवाया गया, जिसे मानसून सत्र के दौरान अनुपूरक बजट में शामिल कर बायपास एव परिक्रमा पथ फोर लाइन निर्माण के लिए क्रमश 82 करोड़ एवं 59 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की।
इस उपलब्धि पर प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक रामजी भारती, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेन्दर सिंह बन्नोआना, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन, संतोष राव, राकेश अग्रवाल, उमा महेश वर्मा, अमित छाबड़ा, सुमित मिश्रा, कमलेश काले, विनीत यादव, सत्य प्रकाश मिश्रा, वीरेंद्र साहू, सविता दरगढ़, ज्योति बड़वाइक, अंचला सिंह, मीना यादव, गीता मानिकपुरी, लक्ष्मी यादव आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद संतोष पाण्डेय के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments