वायनाड भूस्खलन में अब तक 123 की मौत, 128 घायल, करीब चार हजार लोग बचाए गए

वायनाड भूस्खलन में अब तक 123 की मौत, 128 घायल, करीब चार हजार लोग बचाए गए

केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड के कारण सब कुछ तहस-नहस हो चुका है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जानकारी दी है कि वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने वाले कुल 116 शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है। दूसरी ओर भारतीय सेना, एनडीआरफ समेत विभिन्न विभागों ने वायनाड में बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। आपको बता दें कि सेना ने करीब 1000 लोगों की जान बचाई है। 

सेना ने बचाई 1000 लोगों की जान

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने वायनाड जिले में बचाव अभियान के दौरान एक अस्थायी पुल की मदद से करीब 1000 लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल की है। इलाके में  स्थायी अवसंरचना बह जाने के बाद एक सेना ने एक पुल बनाया था। बचाव अभियान में राज्य की टीम भी सक्रिय रूप से शामिल हैं तथा नौसेना और वायुसेना भी समान रूप से योगदान दे रही हैं।

नयी दिल्ली से कुछ खोजी कुत्ते आएंगे

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अंधेरा होने की वजह से बचाव कार्य को रोकने का सुझाव दिया गया। इलाके में 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है। कुछ शव भी निकाले गए हैं। अब भी इलाके में 18 से 25 लोग फंसे हुए हैं। बचाव अभियान के लिए नयी दिल्ली से कुछ खोजी कुत्ते भी लाए जा रहे हैं।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments