समाजसेवी हैरी जोसेफ सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

समाजसेवी हैरी जोसेफ सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

 

राजनांदगांव:  गत दिनों प्रदेश के लोकप्रिय समाचार पत्र नई दुनिया के द्वारा बीते 8 वर्षों से, शहर में विभिन्न क्षेत्रों में सेवाकार्य में लगे हुए व्यक्तित्वों का सम्मान कराए जाने की श्रृंखला में ही समाजसेवी हैरी जोसफ का सम्मान किया गया। 

साहित्यिक तपोभूमि नगरी के सुप्रसिद्ध होटल रैलिज के सभा गृह में वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, मधुसूदन यादव पूर्व सांसद, नीलू शर्मा, भागवत साहू अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, कुलबीर छाबड़ा अध्यक्ष-शहर कांग्रेस कमेटी, सुषमा गुप्ता, रूबीना अल्वी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुए सेवा सम्मान कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष व विभागीय उप समिति शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय, राजनांदगांव के संरक्षक हैरी जोसफ को अंचल में निर्धन व कमजोर वर्ग की दुःख, तकलीफ और पीड़ा में स्वयं की धनराशि व्यय करके उनकी समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करने के साथ ही शहर में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की दिशा में सतत सक्रियता के लिए सम्मानित किया गया है। समाजसेवी हैरी जोसफ की इस उपलब्धि पर परिजनों सहित उनके ईष्टमित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments