केरल : लैंडस्लाड के बाद कराह रहा वायनाड, अपनों को खोजती गमगीन आंखें, हर ओर तबाही का मंजर

केरल : लैंडस्लाड के बाद कराह रहा वायनाड, अपनों को खोजती गमगीन आंखें, हर ओर तबाही का मंजर

नई दिल्ली: केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन से अब तक 256 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही चार गांव पूरी तरह साफ हो गए है। अभी भी कई लोगों की दबे होने की आशंका है। अब तक 3 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। चट्टानों और पेड़ों के बड़े-बड़े टुकड़ों की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

चूरलमाला को मुंडक्कई के बीच जो पुल ढह गया था उसे सेना के जवान फिर से बनाने में जुटे हैं जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आ सके। उम्मीद है कि आज दोपहर तक चूरलमाला को मुंडक्कई से जोड़ने वाला 190 फीट का यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हुए वायनाड के लिए रवाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नई दिल्ली से वायनाड के लिए रवाना हो गए हैं। वह अपने संसदीय क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां पहुंच रहे हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी जा रही हैं। दोनों भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। पहले दोनों नेता बुधवार को वायनाड जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें अपना यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments