डा.प्रफुल्ल चंद्र जैसे रसायनज्ञ बने : अशोक वर्मा

डा.प्रफुल्ल चंद्र जैसे रसायनज्ञ बने : अशोक वर्मा


गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार:विद्या भारती की योजना अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कसडोल में भारत के विश्व प्रसिद्ध रसायनशास्त्री ,इतिहासकार , शिक्षाविद् डा.प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती पर बाल भारती,किशोर भारती,कन्याभारती,विज्ञान परिषद एवं गणित परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय रसायन शास्त्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधकारिणी सदस्य एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय नंदनिया के प्रधानपाठक  अशोक कुमार वर्मा थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष गंगाप्रसाद साहू,विशेष अतिथि के रूप में प्राचार्य जयलाल मिश्रा एवं रसायन शास्त्र के व्याख्याता हेमंत कुमार साहू उपस्थित रहे।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, ओम,भारत माता तथा डा.प्रफुल्ल चंद्र राय के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पूजन किया गया।तत्पश्चात् कक्षा दसवीं के छात्र योगेश साहू,तुलसी ठाकुर, खुशी साहू द्वारा डा.राय की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि अशोक कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय  भारत के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री के साथ महान शिक्षाविद् एवं इतिहासकार थे।जर्मनी के एडिनबर्ग से इंडस्टियल केमेस्ट्री में डाक्टर आफ साइंस की उपाधि प्राप्त करने वाले डा राय कलकत्ता विश्वविद्यालय में प्राध्यापक रहे।उस जमाने में मिलने वाले बहुत ही कम वेतन से बचा कर बंगाल केमिकल्स के नाम से भारत की पहली फार्मास्युटिकल कंपनी स्थापित किया तथा भारत के स्वाभिमान को प्रदर्शित किया।उन्होंने ए हिस्ट्री आफ हिन्दू केमेस्ट्री ग्रन्थ भी लिखा।श्री वर्मा ने बच्चों को डा प्रफुल्ल चंद्र राय  जैसा वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में प्राचार्य जयलाल मिश्रा ,हेमंत कुमार साहू ने भी डा राय के जीवन पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्ष गंगाप्रसाद साहू ने भी देश के महान विभूतियों की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों से प्रेरणा लेकर अपने परिवार,विद्यालय तथा देश का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडलों का प्रदर्शन एवं रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। गणित परिषद के प्रभारी दानेश कुमार पटेल ने आभार व्यक्त किया।भारतीय रसायन शास्त्र दिवस संयोजन उमा कर्ष ने किया।इस अवसर सभी शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का संचालन विष्णुप्रसाद केंवट ने किया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments