राजनांदगांव : शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू ने आगामी 7 अगस्त प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। उन्होंने बताया कि यह बैठक पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए रखी गई है। श्री साहू ने आगे बताया कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं को तवज्जो देते हुए उन्हें विशेष कार्यभार सौपे जाएंगे। सदस्यता अभियान के साथ ही गांव गली मोहल्ले में आम आदमी की समस्या जानने और उन्हें निराकरण कराने की दिशा में सभी सदस्य पदाधिकारी को पहले से ज्यादा सक्रिय किया जाएगा। साथ ही साथ ही शासन की गलत नीतियों का एकजुट से विरोध करने का संकल्प आयोजित बैठक में लिया जाएगा। जिला स्तर पर प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक के बाद आगामी दिनों में विकासखंड स्तर पर बैठके आयोजित होगी। जिसे भी इसी तर्ज पर संगठन को मजबूत बनाने जिम्मेदारियां सौपने और आम जनता की सुख दुख से सरोकार रखने की चर्चा की जाएगी।



Comments