राजनांदगांव: पवित्र श्रावण मास में परमपिता परमेश्वर देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ की पूजा उपासना पूरे देशभर में बहुत ही भक्तिभाव के साथ महिला-पुरुष, बच्चे पूजा अर्चना और उपासना कर रहे हैं। श्रावण मास के प्रारंभ से ही शिवालयों में जलाभिषेक एवं शिव आराधना करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं युवाओं में नशा का लत भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है।गांव गांव में फैले सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान करते हुए हारुन मानिकपुरी ने कहा कि एक अच्छे और स्वच्छ समाज का निर्माण करने में नशा पान को दूर रखना बहुत ही आवश्यक है जब तक इस समाज में इस राक्षस रुपी नशा पान जैसे समाजिक कुरीतियों को दूर नहीं किया जाता तब तक अच्छे समाज का निर्माण किया जाना संभव नहीं है। आजकल युवा पीढ़ी नशा के आगोश में दिनों दिन समाते जा रही है। नशा के कारण ही आजकल गांवों और घरों में हमेशा कलह और विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। नशा से ही कई घिनौनी हरकतें भी आजकल सुनाई देती है। युवा पीढ़ी को नशामुक्त होकर जब तक घर के माता-पिता और बड़े बुजुर्गो का सम्मान नहीं होगा तब तक सुख समृद्धि की कल्पना करना संभव ही नहीं है। इसलिए मां-बाप की सेवा और पूजा करना हम सबकी नैतिक धर्म और जिम्मेदारी है और यही भगवान की सच्ची पूजा है।



Comments