स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रबंधन समिति का हुआ गठन 

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रबंधन समिति का हुआ गठन 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद: गरियाबंद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में शासन द्वारा संचालित शाला प्रबंधन समिति का गठन शासन से मनोनीत अध्यक्ष केशर निर्मलकर के अध्यक्षता में समिति का विस्तार विधिवत किया गया । जिसमें निम्नानुसार पदाधिकारी एवं पालक सदस्यों का वर्ग वार चयन किया गया।

 केसर निर्मलकर अध्यक्ष, दीपक कुमार सचिव ,परस देवांगन सदस्य सांसद प्रतिनिधि, धनराज विश्वकर्मा सदस्य विधायक प्रतिनिधि , पारस ठाकुर सदस्य शिक्षाविद , श्रीमती नरगिस कुरेशी सदस्य शिक्षा विभाग, राकेश कुमार साहू कोषाध्यक्ष तथा पालक सदस्य के रूप में मो. फारुख चौधरी, फिरदौस कुरेशी, श्रीमती भेलेश्वरी कोमर्रा सदस्य ,श्रीमती रजनी तेमुनिया, विद्या भूषण दिवेदी, सुजीत कुटारे ,श्रीमती मंजूलता सिन्हा , निरंजन सिंह ठाकुर, 

 रामेश्वर पटेल ,श्रीमती प्रीति पवार , इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के समान रूप से सभी की भागीदारी सुनिश्चित किया गया। 

समिति के गठन के उपरांत संस्था के प्राचार्य एवं समिति के सचिव दीपक कुमार के द्वारा सभी सम्मानित पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत अभिवादन के साथ संस्था की गतिविधियों से रूबरू कराया गया जिस पर सभी ने अपनी प्रतिक्रिया दी, पारस ठाकुर के द्वारा संस्था को आदर्श बनाने हेतु अपना विचार व्यक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने अपने विचार प्रकट किए। समिति के अध्यक्ष केशर निर्मलकर ने सभी लोगों के एक साथ मिलकर काम करने और विद्यालय को समिति के तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 इस मौके पर शाला नायक के रूप में कुमारी दीपिका साहू, गर्ल हेड, और तुषार वर्मा ब्वॉय हेड तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments