कांग्रेस ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का फूंका पुतला

कांग्रेस ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का फूंका पुतला

राजनांदगांव :  देश के सर्वोच्च सदन संसद लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान भाजपा सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के उपर की गई अमर्यादित, अलोकतांत्रिक टिप्पणी पर कांग्रेस द्वारा 02 अगस्त को मानव मंदिर चौक पर भाजपा सांसद का पुतला दहन कर विरोध जताया। शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी पर जाति के सवाल पर अलोकतांत्रिक व अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आव्हान पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के निर्देशन पर कांग्रेसजनों द्वारा शुक्रवार को मानव मंदिर चौक पर भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का पुतला दहन कर विरोध जताया। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा संसद में अमर्यादित भाषा का उपयोग कर संसद की गरिमा का उल्लंघन किया है जिसका कांग्रेस घोर निंदा करती है और भाजपा सासंद अनुराग ठाकुर पर कार्यवाही की मांग करती है।

पुतला दहन के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, श्रीकिशन खंडेलवाल, महापौर हेमा देशमुख, जिपं सदस्य महेन्द्र यादव, मेहुल मारू, पंकज बांधव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, हनी ग्रेवाल, नरेश डाकलिया, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज माखिजा, मोहिनी सिन्हा, बबलू कसार, अभिमन्यु मिश्रा, अजय मारकंडे, मनीष गौतम, खिलेश बंजारे, पार्षद विनय झा, शरद पटेल, पूर्णिमा नागदेवे, प्रतिमा बंजारे, प्रज्ञा गुप्ता, अतुल शर्मा, मानव देशमुख, मामराज अग्रवाल, प्रमोद बागड़ी, सुरेन्द्र देवांगन, विशु अजमानी, सुनील रामटेके, नीरज कन्नौजे, संदीप जायसवाल, देव साहू, दीपक राजपूत, शैलेष ठावरे, ज्ञानदास, राहुल देवांगन, आशीष सोनकर, कमलकांत, राजू सिंह राजपूत, ज्ञानदास मानिकपुरी, सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments