बालोद : राज्य शासन के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्रों में निवास करने वाले आम नागरिकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिले के नगरीय निकायों में जन समस्या निवारण शिविर के आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। आज नगरीय निकायों में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में नगरीय क्षेत्र के लोगों ने शिविर में उपस्थित होकर अपने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी कर्मचारियों ने शिविर में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत जन समस्या निवारण पखवाड़ा दिनांक 01/08/2024 को नगर पंचायत डौडी लोहारा वार्ड 06.07.08 के लिए दुर्गा चौक वार्ड 06 मे आयोजित की गई है मान. जिलाधीश महोदय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जिला बालोद निरिक्षण मे पहुचे! मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी रा. डौडी लोहारा, तहसीलदार,अध्यक्ष न. प. डौडी लोहारा,वार्ड क्र.06.07.08 पार्षद महोदया ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उपभियंता एवं समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम के समाप्ति तक उपस्थित रहे |



Comments