राजनांदगांव : महिला संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं होने वाले आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया जायेगा। नगर कोसरिया यादव समाज, राजनांदगांव की महिला अध्यक्ष सुश्री मधु यादव ने समस्त स्वजातीय महिलाओं से अपील की है कि बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करेगें।
बैठक का शुभारंभ ईष्ठदेव भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना के साथ होगी। इस बैठक में उपस्थित समस्त वरिष्ठगण, गौटियागण, संरक्षणगण, पदाधिकारीगण, महिलामण्डल और युवामण्डल आदि सभी का गुलाल लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया जायेगा। यह बैठक दिनांक ०४ अगस्त दिन रविवार को १:३० बजे फव्वारा चौक, जमातपारा के पास आयोजित होगी।
.jpeg)

Comments