राजनांदगांव : मोदी सरकार की खेल एवं खिलाड़ियों के लिये संचालित महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ राज्य के खेलप्रेमी संस्कारधानी नगरी की जनता बड़ी सौगात दी है। शहर के ऐतिहासिक दिग्विजय स्टेडियम में मल्टीपरपज स्पोर्ट्स हॉल निर्माण के लिये 19 करोड़ 80 लाख रू., स्टेडियम में स्ंिथेटिक एथलेट्क्सि टेªक निर्माण हेतु 6 करोड़ 34 लाख रू. एवं शहर के गौरवपथ स्थित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में टर्फ बदलने एवं अधोसंरचना निर्माण के विविध कार्याे हेतु 8.80 करोड़ रू. की धनराशि खेला इंडिया योजना के तहत स्वीकृत की गई है। केन्द्र सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मामले के मंत्री मनसुख मांडविया ने विगत दिनों अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर में इन विकास एवं निर्माण कार्यो की घोषणा की है, जिससे राजनांदगॉव जिले के खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमी जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई है। राजनांदगॉव जिले के सभी खेल संघो ने पूर्व संासद मधुसूदन यादव के निज निवास पहुॅच कर केन्द्रीय एवं राज्य की भाजपा सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आभार प्रदर्शित किया है।
आभार व्यक्त करने पूर्व सांसद मधुसूदन के निवास पर मौजूद रहने वाले खेल संघों के गणमान्य प्रतिनिधिगण में जिला एथलेटिक्स संघ राजनांदगॉव के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, सचिव रणविजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, नगर निगम कब्बडी संघ राजनांदगॉव के अध्यक्ष महेश साहू, सचिव तीरथ गिरी गोस्वामी, जिला ओलंपिक संघ राजनांदगॉव के अध्यक्ष अतुल चोपड़ा जिला रोपस्किपिंग संघ राज0 एवं छ.ग. रोप स्किपिंग संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर, विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारीगण सर्वश्री शैलेन्द्र तिवारी, राजाराम देवांगन, सतीश ब्यौहरे, प्रकाश साठिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
खिलाड़ीगण के प्रतिनिधि के रूप में श्रद्धा, धनेन्द्री, लीना, हीना, निकिता, अंजली, निशा, चंचल, नीतू, गोविन्द, अनिल, विकास, सौरभ, नितेश विख्यात उपस्थित रहे। इन सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कैबिनेट मंत्री मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक राजनांदगॅव डॉ0 रमन सिंह, राजनांदगॉव सांसद संतोष पांडे सहित पूर्व सांसद राजनांदगॉव मधुसूदन यादव को धन्यवाद देते हुए विकास एवं निर्माण कार्यो की स्वीकृति हेतु जिले की खेलप्रेमी जनता एवं खिलाड़ियों की ओर से आभार व्यक्त किया है।
.jpeg)

Comments