वार्डो में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन 

वार्डो में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन 


डोंगरगढ़ :  छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेशानुसार दिनांक 27.07.2024 से 10108.2024 के मध्य जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। जिसमें नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष शहर भाजपा अमीत जैन, शहर अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा सविता दरगढ़, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका अमित छाबड़ा, पार्षद राकेश अग्रवाल, डी. एकेश राव, अनिता लोकेश इंदूरकर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रकांत शर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। दिनांक जानकारी के अनुसार 27.07.2024 को वार्ड क्रमांक 1, 2 एवं 3 मांग-19, शिकायत-5, अन्य-34 आवेदन, दिनांक 30.07.2024 को वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं 6 में मांग-205, शिकायत-12, अन्य-0, दिनांक 31.07.2024 को वार्ड क्रमांक 6, 7 एवं 8 में मांग-27, शिकायत-11, अन्य-84, दिनांक 01.08.2024 को वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 में मांग 104, शिकायत-27, अन्य-0 दिनांक 02.08.2024 को वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 में मांग-19, शिकायत-8, अन्य-0 जिसमें नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृध्दावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण-पत्र, नामांतरण स्वरोजगार, नल लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियों-गलियों की सफाई, कचरे की सफाई, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाईट बंद रहना आदि समस्याएं के लिए आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उक्त शिविर में उपस्थित रहें। जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन निकाय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में लगाया जायेगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments