लगातर बारिश के बीच महानदी में गंगरेल बांध से पानी छोड़ने की मिली सूचना,तटीय गावों में बरते सावधानी

लगातर बारिश के बीच महानदी में गंगरेल बांध से पानी छोड़ने की मिली सूचना,तटीय गावों में बरते सावधानी

 

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजा : लगातर बारिश के बीच महानदी में गंगरेल बांध से पानी छोड़ने की सूचना जिला कार्यालय को मिली है। सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी ने आज सभी राजस्व सहित अन्य संबधित अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने खासकर महानदी तटीय गावों में विशेष सतर्कता के साथ गांव गांव में मुनादी करने के निर्देश दिए है। नगर सैनिक,एसडीआरएएफ एवं स्वास्थ्य की टीम को भी पूरी तैयारी के साथ रहने के निर्देश दिए है। गौरतलब है की महानदी में गंगरेल बांध से पानी छोड़ने की स्थिती में जलस्तर में काफी वृद्धि होती है जिससे तटीय इलाके के निचले गावों की प्रभावित होने की संभावना बनी होती है। जिले के पलारी एवं कसडोल विकासखंड के अधिकांश गांव नदी तट से संबधित है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments