ग्राम स्तर तक डायरिया नियंत्रण और निगरानी के लिए मितानिनों को दिए जा रहे है सतत प्रशिक्षण

ग्राम स्तर तक डायरिया नियंत्रण और निगरानी के लिए मितानिनों को दिए जा रहे है सतत प्रशिक्षण

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा डायरिया एवं मलेरिया की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली गई थी. बैठक में कलेक्टर द्वारा मितानिनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ने और मलेरिया डायरिया विषय पर सूचना के प्रसार संबंधी निर्देश देने के संबंध में निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश पर अमल करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्ग दर्शन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि शर्मा द्वारा 30 जुलाई को मितानिन कार्यक्रम के समस्त ब्लॉक एवं स्वस्थ पंचायत समन्वयक की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रखी गई  तत्पश्चात दिनांक 31 जुलाई को 107 मितानिन प्रशिक्षकों की ऐसी ही बैठक करते की गई. इसके बाद पश्चात 1 अगस्त को जिले की ढाई हजार मितानिनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा गया। इसके लिए मितानिनों को निकटतम सीएचसी तथा पीएचसी में उपस्थित होकर इस बैठक में जुड़ने के निर्देश दिए गए थे। बैठक में डायरिया,मलेरिया के प्रकरणों की जानकारी उचित माध्यम से तत्काल दिए जाने के संबंध में निर्देश दिया गया।

डीपीएम, एपिडिमियोलोजिस्ट श्वेता एवं एमटीएस सरोजनी साहू द्वारा मितानिनों से मलेरिया एवं डायरिया के एक्टिव केसेस की जानकारी ली गई। मितानिनों द्वारा प्रकरण मिलने पर सर्वे कार्य प्रारंभ करने, पानी उबालकर पीने, ओ आर एस एवं जिंक का वितरण करने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, क्लोरिनेशन करने की जानकारी दी गई।  इसी प्रकार मलेरिया के संबंध में भी मितानिनों से जानकारी लेते हुए उन्हें बताया गया कि बुखार के लक्षण मिलने पर रैपिड टेस्ट किट से जांच किया जाए , पॉजिटिव पाए जाने पर मरीज को निकटतम पीएचसी/सीएचसी में भर्ती कराया कराएं । मरीज यदि घर में है तो मितानिन द्वारा अपने निगरानी में दवा सेवन कराने के संबंध में निर्देश दिया गया। रिपोर्ट के आदान प्रदान एवं गुणवत्ता के संबंध में डीडीएम वीरेंद्र बघेल द्वारा जानकारी दी गई।उक्त प्रशिक्षण में श्वेता शर्मा,सरोजनी साहू, वीरेंद्र बघेल ने सहयोग किया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments