हरेली पर आज साहित्यिक संगोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता सहित पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन

हरेली पर आज साहित्यिक संगोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता सहित पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन

 

 

राजनांदगांव  : छत्तीसगढ़ का प्रथम लोक पर्व "हरेली" पर आज 4 अगस्त, रविवार को छत्तीसगढ साहित्य समिति-जिला इकाई द्वारा नगर निगम सभागार में साहित्यिक संगोष्ठी सहित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती हेमा देशमुख जी होंगी। विशेष अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल जी , पूर्व उर्जा मंत्री धनेश पाटिला, युवा नेता राजेश गुप्ता अग्रहरि व कमल सोनी जी‌ होंगे। पर्व प्रसंग पर आधार व्यक्तव्य ओमप्रकाश साहू "अंकुर" का रहेगा। 

रविवार प्रात: 11,30 बजे नगर निगम परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा का पूजन-वंदन कर महंत बलराम दास सभागृह में आयोजित उक्त कार्यक्रम के संबंध में साहित्य समिति के नव सचिव कवि/साहित्यकार मान सिंह " जलज" ने बताया कि साहित्य समिति द्वारा क्रांतिकारी कवि ,कुंजबिहारी चौबे, आचार्य सरोज द्विवेदी व पूर्व महापौर श्रीमती शोभा सोनी की स्मृति में *छत्तीसगढ़ी लोक पर्व हरेली स्वरूप एवं महत्व* विषय पर निबंध‌ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उक्त प्रतियोगिता के श्रेष्ठ प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति के जिलाअध्यक्ष व छ०ग० राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक- आत्माराम कोशा" अमात्य" वरिष्ठ साहित्यकार डॉ, दादू लाल जोशी, कुबेर साहू जी, डॉ शंकर मुनि राय,‌ डा० के, के द्विवेदी, प्रो० ओंकार लाल श्रीवास्तव,गिरीश ठक्कर "स्वर्गीय" प्रो० चंद्रशेखर शर्मा,पद्म लोचन शर्मा" मुंहफट" वीरेन्द्र तिवारी "वीरु" महेंद्र बघेल‌ "मधु" अखिलेश्वर मिश्रा सहित अन्य कवि/ साहित्यकार व रचना धर्मी उपस्थित रहेंगे। उक्ताशय की जानकारी देते हुए साहित्य समिति के प्रचार सचिव पवन यादव "पहुंना" ने छत्तीसगढ़ के प्रथम लोक पर्व हरेली पर आयोजित उक्त ‌कार्यक्रम‌ में सभी ‌कवि/ साहित्यकारों को उपस्थिति की अपील‌ की‌‌ है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments