राजनांदगांव : वर्ष 2024 अक्टूबर में होने वाले ग्रीस यूरोप में वर्ल्ड जुजित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की होनहार खिलाड़ी कुमारी वसुंधरा सिंह का चयन होने पर खास पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी से रायपुर निज निवास पर आज जिजित्सु एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा महासचिव व कोच अजय राणा जी व राजनांदगांव जिलाध्यक्ष विवेक मोनू भंडारी जी के मार्गदर्शन में कुमारी वसुंधरा ने पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी से भेंट मुलाकात कर सारगर्भित चर्चा की साथ ही भविष्य की अपनी कार्यप्रणाली के विषय मे होने वाली गतिविधियों की जानकारी प्रदान की डा रमन सिंह जी ने भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु खिलाड़ी वसुंधरा को शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की,साथ ही कहाँ की प्रदेश में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नही है और कहा उन्हे विश्वास है कि जरूर आप भारत का नाम रोशन करेंगे और भारत के लिए मेडल लेकर आएगे जो छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित राजनांदगांव डोंगरगढ़ का मान बढ़ाने में सहायक होगा।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष विवेक मोनू भंडारी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी से डोंगरगढ़ शहर में विभिन्न इंडोर खेलो को बढ़ावा देने की व उचित सुविधाए उपलब्ध कराने की बात कही,सुविधाओं के आभाव में खिलाड़ी पदक लाने से चूक जाते है वैसे भी राजनांदगांव जिला विभिन्न प्रकार के खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों के नाम से भारत भर में प्रसिद्ध है।डोंगरगढ़ में इंडोर स्टेडियम की आवश्यकता खिलाड़ियों के दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक है जिससे मार्शल आर्ट,खो खो,कबड्डी,टेबल टैनिस,बैडमिंटन,कुश्ती,शतरंज,योगा, जैसे प्रतिभावान खिलाड़ियों के खेल में सुधार हो जिससे निःचित तौर पर डोंगरगढ़ देश दुनिया मे छत्तीसगढ़ का नाम जरूर रौशन करेगा।
मुलाकात के दौरान डोंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन,धमतरी जिला युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री लोकेश डागा डोंगरगढ़ युवा मोर्चा महामंत्री अमित बोस तरुण वरकड़े उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments