निगम द्वारा खरीदा गया नया लाइट कॉलोनीयो में भी लगे :  शिव वर्मा

निगम द्वारा खरीदा गया नया लाइट कॉलोनीयो में भी लगे :  शिव वर्मा

 

राजनांदगांव :  नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष शिव वर्मा ने निगम प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि निगम द्वारा खरीदा गया नया लाइट कॉलोनीयो में भी लगे। वर्मा ने आगे कहा कि  शहर के बहुत से हिस्सों में कॉलोनियों का निर्माण हुआ है। जहा पर आज भी लोगों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रहा है। कहीं पर सड़क नहीं है तो कही पर पीने का पानी का अभाव है। तो कही पर बिजली खंभा है जिस पर लाइट नहीं है। नगर निगम द्वारा बहुत से कॉलोनियों को अपने  हाथों में लेने के बाद भी वहा पर पूरी तरह से विकास नहीं हो पाया। ऐसे सभी कॉलोनी में जहां पर विद्युत खंभा है परंतु लाइट नहीं है ऐसे क्षेत्रों पर नगर निगम द्वारा लाइट उपलब्ध कराऐ । उसी प्रकार फ्लाई ओवर के नीचे जहां पर मुसाफिर ठहरते हैं वहा पर लंबे समय से लाइट नहीं होने के कारण मुसाफिरों को रात्रि के समय खाना बनाने तथा रात्रि विश्राम समय अंधेरा होने के कारण हमेशा डर बना रहता है। वर्मा ने निगम प्रशासन को पत्र लिखकर कहा कि निगम नया लाइट खरीदी किया गया है। उसमें से ऐसे स्थान पर लाइट तत्काल लगाने की कार्रवाई करें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments