राजनांदगांव : राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने जिले व प्रदेशवासियों को हरेली तिहार के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।हरेली के अवसर पर शुभकामना संदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा कि परंपरागत रूप से खेती किसानी हरियाली और पर्यावरण को समर्पित हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ वासियो में प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाती है। छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में हरेली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग से मनाया जाता है, हरेली तिहार पर हम अच्छी फसल की कामना के साथ-साथ कृषि के काम आने वाले सभी तरह के उपकरणों की साफ सफाई और पूजा करते हैं।
हरेली का पर्व हमारे गौरवशाली छत्तीसगढ़ संस्कृति और विरासत को दर्शाता है। श्रीमती साहू ने कहा की हमारी सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। बोनस के साथ 3100 रुपया धान का समर्थन मूल्य एक मुस्त दे रही है। साथ ही हरेली त्यौहार के अवसर पर प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत एक एक हजार रुपया खाते में भेज दिए हैं, ताकि छत्तीसगढ़ वासी त्योहार और अच्छे से मना सके। हरेली के इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान से सभी को जोड़ने का अपील करते हुए से कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए और उनके संरक्षण करने का अपील किया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments