बायपास व परिक्रमा पथ की स्वीकृति के लिए डॉ. रमन सिंह का आभार

बायपास व परिक्रमा पथ की स्वीकृति के लिए डॉ. रमन सिंह का आभार


डोंगरगढ़ :  डोंगरगढ़ शहर में आए दिन दुर्घटना होती जा रही थी, जिसका एकमात्र कारण लगातार बड़ी गाड़ियां शहर के बीचों-बीच सरपट दौड़ती देखी जा रही थी, इस समस्या को देख प्रदेश में विष्णुदेव देव की भाजपा सरकार बनने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा शहर की बायपास मांग को लेकर भाजपा के नेताओं द्वारा उठाया गया अंतत पिछले दिनों छत्तीसगढ़ सरकार के बजट प्रावधान में डोंगरगढ़ शहर को दो बड़ी बायपास निर्माण व परिक्रमा पथ निर्माण दोनों ही सौगातों से शहरवासियों में भाजपा सरकार के प्रति और अधिक विश्वास बढ़ा है। शहर भाजपा अध्यक्ष अमित जैन, विवेक मोनू भंडारी, अमित बोस विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। साथ ही साथ प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह  का भी विशेष तौर पर आभार व्यक्त कर कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से डोंगरगढ़ को राज्य सरकार की यह बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो पाई है।
---










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments