नपं डोंगरगांव जनसमस्या निवारण शिविर में अब तक 144 आवेदन मिलें

नपं डोंगरगांव जनसमस्या निवारण शिविर में अब तक 144 आवेदन मिलें


डोंगरगांव : शासन के आदेशानुसार 27 जुलाई 2024 से 10 अगस्त 2024 के मध्य जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन नगरीय क्षेत्र नगर पंचायत डोंगरगांव के विभित्र वाडों में समय पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा हैं। दिनांक 3 अगस्त तक डोंगरगांव में जन समस्या निवारण पखवाडा का आयोजन हुआ, जिसमें 144 आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें प्राप्ता आवेदनों पर निराकरण किया जा रहा हैं। जानकारी में बताया कि आगामी शिविर दिनांक 5 अगस्त, 2024 को वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 के लिए राजीव नगर सांस्कृतिक भवन, डोंगरगांव में आयेाजित है। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ-साथ नगरीय निकाय के समस्त शाखा प्रभारी एवं अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगें। स्थानीय नगरीय निकायों द्वारा अपने क्षेत्र के नागरिकों को मूलभुत नागरिक सुविधाएं यथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नल जल आपूर्ति, राशन कार्ड, सामाजिक सहायता कल्यालणार्थ योजना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञा, नालियों एवं गलियों की साफ-सफाई, सड़कों की गड्डे पाटना, स्ट्रीट लाइट मरम्मत एवं अन्या मूलभूत समस्याओं   का निराकरण करना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments