डायरिया की शिकायत मिलते ही पीएचई विभाग की त्वरित कार्यवाही

डायरिया की शिकायत मिलते ही पीएचई विभाग की त्वरित कार्यवाही

राजनादगांव 04 अगस्त 2024  : राजनांदगाँव विकासखंड के ग्राम - खपरीखुर्द में डायरिया की शिकायत मिलते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम द्वारा गांव पहुंचकर वहाँ के पेयजल स्त्रोतों का सैंपल लिया गया। पूर्व में भी समय समय पर विभाग द्वारा पानी का सैंपल लिया जाता रहा है। ग्राम में उल्टी-दस्त की खबर मिलते ही पीएचई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे एवं विभाग के सहायक अभियंता, उप अभियंता सहित टीम द्वारा पूरे गांव का भ्रमण कर वहाँ के स्रोतों के जल के नमूनों का सैंपल लिया गया तथा सभी सैंपल को संग्रहित कर उसे जाँच हेतु लैब भेजा गया। विभाग द्वारा सभी ग्रामीणों को अपने घर के साथ-साथ सामुदायिक स्कूल , भवन एवं  हैंडपंप जैसे जगह पर भी स्वच्छता रखने संबंधी दिशा-निर्देश दिया गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments