श्रावण सोमवार महाकाल पालकी यात्रा पुराना ढाबा से प्रारम्भ होगी,विधानसभा सभा अध्यक्ष डॉ रमन होंगे शामिल

श्रावण सोमवार महाकाल पालकी यात्रा पुराना ढाबा से प्रारम्भ होगी,विधानसभा सभा अध्यक्ष डॉ रमन होंगे शामिल


राजनांदगांव : हॉकी और झांकी के बाद संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव की पहचान पालकी यात्रा बन गई है। हिंदू मान्यता के अनुसार सावन मास शिव पूजा का माना गया है। विशेष रूप से सावन सोमवार में शिव भक्त महाकाल की पूजा आराधना, अभिषेक, आरती कर उन्हें प्रसन्न करते हैं।संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव में विगत कई वर्षों से महाकाल बाबा चंद्रमौलेश्वर की पालकी यात्रा महाकाल भक्त सेना एवं महाकाल मंदिर समिति सिंघोला द्वारा प्रत्येक सोमवार को निकाली जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार महाकाल बाबा चंद्रमौलेश्वर शिव भक्तों को दर्शन देने, उनके हाल-चाल जानने के लिए नगर भ्रमण हेतु निकलते है। सावन माह के तीसरे सोमवार 05 अगस्त को महाकाल बाबा चंद्रमौलेश्वर की पालकी यात्रा शहर के पुराने ढाबा से प्रारंभ होगी जो गौरी नगर में विश्राम लेगी।


 डॉ रमन होंगे शामिल

महाकाल भक्त पवन डागा ने जानकारी दी कि इस वर्ष श्रावण मास के तीसरे सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल पालकी यात्रा में नगर के लाडले विधायक, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी शामिल होंगे।

  यहां यहां से निकलेगी पालकी

श्री डागा ने बताया कि पालकी यात्रा पुराना ढाबा से प्रारंभ हो शांति नगर, स्टेशन पारा होते हुए गौरी नगर पहुंच विश्राम लेगी।
पालकी यात्रा का ये होंगे आकर्षण

महाकाल भक्त सेना ने बताया कि पालकी यात्रा में शिव गण द्वारा शिव के विभिन्न रूप वेशभूषा में शामिल होंगे जोकि शोभायात्रा के विशेष आकर्षण होंगे। शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ की लोककला की प्रस्तुति के साथ ही झांझ, मंजीरा, ढोल बाजे, भजन कीर्तन एवम् बाबा महाकाल की विशाल आकर्षक मूर्ति वाली क्षांकी भी होगी।
शिव भक्तों में पालकी यात्रा को लेकर अपार उत्साह है वे अपने अपने घरों के सामने बाबा चंद्रमौलेश्वर की पालकी की पूजा अर्चना एवम् आरती करने हेतु बेकरार है। पालकी यात्रा निकलने वाले रास्तों को सजाया जा रहा है। 

महाकाल मंदिर समिति सिंघोला एवं महाकाल भक्त सेना मंडल द्वारा पालकी यात्रा में शामिल होने हेतु बड़ी संख्या में भक्तों से अपील की है, साथ ही निवेदन किया है कि पालकी यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हो धर्म लाभ प्राप्त करें। उक्त जानकारी महाकाल बाबा चंद्रमौलेश्वर पालकी यात्रा के प्रचार प्रसार प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी है।

सावन मास के प्रत्येक सोमवार हो आधे दिन की छुट्टी की मांग

राजनंदगांव सर्व हिंदू सनातनी समाज द्वारा सावन मास को पवित्र मास के रूप में जाना जाता है। इस माह के पूरे 30 दिन भगवान शिव की विशेष आराधना, पूजा, अभिषेक एवं आरती करने का विशेष फल मिलता है ऐसी मान्यता है। महाकाल भक्त सेवा मंडल द्वारा श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा भी अब यहां की पहचान बन चुकी है। जिसमें जिले भर के महाकाल भक्त शामिल होते हैं। राजनांदगांव जिले के शिव भक्त एवं सर्व सनातनी हिंदू समाज द्वारा श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को आधे दिन की छुट्टी की मांग कर रहा है। ताकि प्रत्येक शिव भक्त उनकी आराधना पूजा अभिषेक में सपरिवार शामिल हो सके।

सर्व धर्म हिंदू समाज द्वारा राजनांदगांव के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव जी साय, गृहमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा से मिलकर प्रत्येक श्रावण मास के सोमवार को आधे दिन की छुट्टी की मांग पत्र देगा।
 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments