परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा : अंचल में सभी जगह हरियाली का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया है । छत्तीसगढ़ की परंपरा में इस त्यौहार का एक विशेष महत्व है। इस अवसर पर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव छुरा क्षेत्र के विशेष पिछड़ी कमार जनजातीय ग्राम धरमपुर में आयोजित विकासखंड स्तरीय हरेली त्यौहार एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वहीं विशेष पिछड़ी जनजातियों के बालिकाओं के द्वारा स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया। और ग्रामीणों के साथ कृषि औजारों की पूजा अर्चना भी की, साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण भी किया एवं सभी लोगों को एक एक वृक्ष लगाने हेतु अपील भी करते हुए हमारे जीवन में पेड़ और जंगल का क्या महत्व है उसे संबोधित करते हुए विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस बीच विधायक और जनपद अध्यक्ष ने गेंड़ी दौड़ करते हुए बच्चों के साथ नजर आए। साथ ही ग्रामीणों ने मटका फोड़ एवं अन्य खेलों का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रथम,द्तीय, एवं तृतीय आने वाले लोगों को पुरस्कार प्रदान भी किया गया। साथ ही विधायक ने कहा कि आज विशेष पिछड़ी जनजातियों के बीच पहुंचकर मैंने हरियाली का पर्व मनाया इस वनांचल में ये त्यौहार में मुझे काफी प्रसन्नता हुई और ये गांव और यहां के लोग मेरे लिए हमेशा यादगार रहेंगे।
इस अवसर पर विधायक जनक ध्रुव के साथ जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, जनपद सदस्य नीलकंठ ठाकुर, दीपक चंद्राकर,सुखबती पाण्डे,सरपंच केदार ध्रुव, छुरा रेंजर धीरेन्द्र साहू, जनपद सीईओ रुप कुमार ध्रुव, विकास खंड समन्वयक हर्षा वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी कपिल नायक, पंचायत इंस्पेक्टर कयाराम यादव, रितेश दीक्षित,केशु सिन्हा,खिलेश्वर साहू ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा के सरपंच प्रताप सिंह नेताम,पंच टकेश नेताम, के साथ पंचगण एवं समूह की महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व छुरा जनपद के विभाग के अधिकारी कर्मचारियों एवं वन विभाग के कर्मचारियों के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments