परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद : प्रदेश पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू आज हरियाली त्यौहार पर अपने गृह ग्राम बेलर में पुजा अर्चना कर क्षेत्र के लोगों एवं किसानों की सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर वे छोटे बच्चों के साथ पुजा अर्चना की वहीं किसानों के साथ कृषि औजारों की पूजा अर्चना में शामिल हुए। तत्पश्चात वे अपने गांव के ग्रामीणों के साथ इस पर्व पर गेंड़ी चढ़ते हुए नजर आए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह हरियाली का पर्व हमारे संस्कृति में एक अलग ही पहचान बनाता है इस दिन किसान अपने कृषि औजारों को साफ सुथरा कर पुजा अर्चना करते हैं गांव के बैगा सभी के घरों में जाकर भेलवा पेड़ के जो पत्ते हैं उन्हें लगाते हैं और कृषक उन्हें अन्न व पैसा दान करते हैं वहीं किसान अपने खेतों में भेलवा पेड़ के पत्ते को गाड़ते हैं। मान्यता है कि ये पत्ते फसलों को बिमारी से बचाने में सहायक होते हैं वहीं घरों को बुरी नजर से बचाते हैं। आज के दिन चावल आटा से बने रोटी का कृषक पुजा में भोग लगाते हैं और अपनी फसलों में हरियाली की कामना करते हुए हर्षोल्लास पूर्वक यह पर्व मनाते हैं।
छत्तीसगढ़ में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और लोग आज भी इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। वहीं आज पर्यावरण को स्वच्छ और पेड़ पौधों की कमी के चलते आज के दिन वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी बड़े पैमाने पर किया जाता है जिससे कि पर्यावरण का संतुलन बना रहे।
वहीं जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू ने कहा कि हम हर रोज अपनी दैनिक कार्यों और घर परिवार के कार्यों से लगातार बाहर रहते हैं। लेकिन जब हम ऐसे त्यौहारों पर अपने गांव और अपने परिवार के साथ मनाते हैं तो ओ पल हमारे जीवन के लिए बड़ा ही यादगार पल होता है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments