राजनांदगांव : जिला साहू सदन बसंतपुर राजनांदगांव की बैठक मेंआगामी 11अगस्त2024 ,रविवार को रायपुर मे होने जा रही छ.ग. प्रदेश साहू अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ सम्मेलन व सम्मान समारोह का आमंत्रण प्रदेश संयोजक यशवंत साहू,सचिव छोटे लाल साहू , सह संयोजक जी. एल . साहू के द्वारा दिया गया।इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारियों ने राजनांदगांव जिले में प्रकोष्ठ के द्वारा किया गया कार्यों की भूरी -भूरी प्रशंसा करते हुए अधिकाधिक संख्या में रायपुर आने का न्योता दिया। आज की बैठक में जिला अध्यक्ष भागवत साहू,उपाध्यक्ष शैलेन्द्र साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक यशवंत साहू, सचिव मिलन साहू, प्रदेश सह संयोजक परदेशी राम साहू, संगठन सचिव माधव साहू, हेमनाथ साहू, संभागीय संयोजक रूपेश साहू, पवन साहू, छ्न्नूलाल साहू, राजेश साहू,अनिल साहू, लीना साहू, खिलेश्वरी साहू,गायत्री साहू, दुर्गा हिरवानी,लेख राम हिरवानी,नीलकंठ साहू,किशोरी लाल साहू ,रुपेन्द्र साहू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव मिलन साहू ने किया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments