घर-घर गूंजा हर-हर महादेव श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में किया रुद्राभिषेक

घर-घर गूंजा हर-हर महादेव श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में किया रुद्राभिषेक


राजनांदगाँव : भगवान शिव के अति प्रिय सावन माह में भक्ति भाव का सिलसिला निरंतर जारी है, जहां भक्त अपने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग तरीकों से आराधना करते नजर आ रहे हैं। वहीं कथावाचक प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर घरों में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
सावन माह में भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व होता है, तो वहीं सावन माह में आने वाली महाशिवरात्रि पर इस  बार कई संयोग बने। यही कारण रहा कि क्षेत्र के हजारों भक्तों ने घरों में रुद्राभिषेक किया कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर हुए रुद्राभिषेक को लेकर भक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा था। भक्त इस धार्मिक अनुष्ठान को करने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे थे। शाम 7 बजे शुरू हुआ यह रुद्राभिषेक 8 बजे तक चला। इस दौरान लोगों ने टीवी और मोबाइल के माध्यम से पूजन देखकर अपने-अपने घरों में रुद्राभिषेक किया।

यह पहला ऐसा मौका था, जब इतनी बड़ी संख्या में एक साथ लोगों ने अपने-अपने घरो मे किसी धार्मिक अनुष्ठान किया। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं मे उत्साह नजर आ रहा था. जहाँ हर कोई इस अनुष्ठान को भक्ति भाव के साथ अपने घरो मे कर रहा था। राजनांदगाव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने भगवान शिव के पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना किया एवं समस्त क्षेत्रवासियों, जिलेवासियों की सुख संपत्ति की कामना की। पार्थिव शिवलिंग का किया निर्माण

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर हुए रुद्राभिषेक के लिए भक्तों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी, जहा इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए पूजन सामयी लेने श्रद्धालू बाजार पहुंचे. तो वहीं पार्थिव शिवलिग का निर्माण भी किया। शाम 7 बजे शुरू हुए रुद्राभिषेक में विधिवत रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। रुदाभिषेक पूजन रात्रि 8 बजे आरती के साथ संपन्न हुआ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments