भाजपा नेता सुमीत ने जताया विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह का आभार

भाजपा नेता सुमीत ने जताया विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह का आभार

 राजनांदगांव : भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल के उपाध्यक्ष सुमीत सिंह भाटिया ने शहर को करोड़ों की उपलब्धियों के लिए राजनांदगांव के विधायक एवम छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। भाजपा नेता सुमीत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम और दिग्विजय स्टेडियम के लिए 35 करोड़ रुपए की राशि डा रमन सिंह जी के प्रयास से स्वीकृत हुआ है, साथ ही कृषि उपज मंडी की विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए लगभग 7 करोड़ के कार्य की स्वीकृति मिली है। शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए निगम को भी करोड़ों की राशि डा रमन सिंह के प्रयास से दिया गया है।

इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की सबसे बड़ी समस्या चिकित्सक की कमी को दूर करते हुए यहां के मेडिकल कॉलेज में 14 एमबीबीएस चिकित्सको को नियुक्ति भी डा रमन सिंह के प्रयास से की गई है।भाजपा नेता सुमीत ने बताया कि पिछले 5 वर्ष कांग्रेस के शासनकाल में राजनांदगांव के विकास में रोक सा लग गया था, क्योंकि कांग्रेस की सरकार ने राजनांदगांव की विशेष उपेक्षा कर रखी थी। राजनांदगांव के लोकप्रिय विधायक एवम छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा रमन सिंह के विशेष प्रयास से भाजपा की सरकार बनने के बाद विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि की स्वीकृति राजनांदगांव को मिली है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments