श्रावण मास के तीसरे सोमवार विधायक जनक ध्रुव पहुंचे भूतेश्वर नाथ मंदिर 

श्रावण मास के तीसरे सोमवार विधायक जनक ध्रुव पहुंचे भूतेश्वर नाथ मंदिर 

परमेश्वर राजपूत, गारियाबंद : श्रावण माह के तीसरे सोमवार को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक धुव्र भूतेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे । जहॉ उन्होंने भगवान भूतेश्वरनाथ के दर्शन कर क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि व खुशहाली की कामना की। विधायक ध्रुव धु्रव ने समस्त क्षेत्रवासियों को श्रावण माह की बधाई दी। इस दौरान चर्चा में उन्होने कहा कि श्रावण माह के तीसरे सोमवार को विशेष महत्व है। भगवान भोलेनाथ यहॉ आए समस्त श्रद्धालुओं की मनोकामना अवश्य पूरी करेगें। साथ ही समिति के सदस्यों से चर्चा करते हुए उन्होने आगामी दिनों मंदिर प्रांगण में आवश्यक अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी बात कही। इस दौरान विधायक ध्रुव सहस्र जलाभिषेक में शामिल हुए एवं सिरकट्टी आश्रम के संत गोवर्धनशरण व्यास जी का भी आशीर्वाद प्राप्त किए।  इस दौरान उनके साथ युगल पाण्डेय, रमेश मेश्राम, डिलेश्वर देवांगन, अमित मिरी, केशु सिन्हा, नूतन यादव, अमृत पटेल, वालेश मरकाम, यादराम धुव, नंदू गोस्वामी, टीकम माण्डले, विकास पाण्डेय उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments