जंगल में लगाए जाल में फंसा तेंदुआ, वन विभाग में मचा हड़कंप

जंगल में लगाए जाल में फंसा तेंदुआ, वन विभाग में मचा हड़कंप

गरियाबंद  : उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. वन प्राणियों के शिकार करने के लिए जंगल में लगाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया. इसकी जानकारी लगते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है.

वन विभाग ड्रोन कैमरे के माध्यम से जाल में फंसे तेंदुआ की निगरानी कर रहा था. वन अमला तेंदुआ को जल से छुड़ाने के लिए पूरी तैयारी कर रहा था, तभी 11:30 बजे के आसपास तेंदुआ स्वयं झटका मारकर जाल से निकलकर पहाड़ी के तरफ निकल गया. इस घटना की पुष्टि करते हुए उदंती टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि घायल तेंदुए की निगरानी की जा रही है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments