डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सोमवार को धर्म नगरी पहुंच मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने यहां प्रेस से चर्चा में कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि परिवार के साथ मां बम्लेश्वरी दर्शन करके प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना किया। उन्होंने भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर कहा कि विगत वर्ष हर घर तिरंगा यात्रा निकल गई थी, इस वर्ष फिर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, तिरंगा प्रदेश व देशवासियों की आन-बान-शान का का प्रतीक है। तिरंगा को लेकर राजनीति करना उचित नहीं है। प्रदेश में जो काम दिखाई दे रहे है, वह डा. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में कराए गए है। चावल योजना जैसी कई योजनाएं लागू की गई, अभी भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने महतारी वंदन का वचन निभाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर कटाक्ष निकलते हुए कहा कि विगत 5 सालों में कांग्रेस द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया गया। इन्होंने केवल युवाओं को गोबर बिनने के काम में लगाकर योजनाएं चलाई।
इस दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री पूर्व विधायक रामजी भारती, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बन्नोआना, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील जैन, हरविंदर सिंह मंगे, महेंद्र भाई पटेल, मूलचंद लोधी, शहर मंडल अध्यक्ष अमित जैन, नपा उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि परविंदर सिंह मोंटी, शहर महामंत्री राकेश अग्रवाल उपाध्यक्ष नागेंद्र परिहार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पार्षद अनिता इंदुरकर, सुषमा कोठारी, लक्ष्मी यादव, वत्सला श्रीवास्तव, सुमित यादव, जसमीत सिंह बन्नोआना, लोकेश इंदुरकर, सरफराज नवाज, प्रिंस कक्कड़, गिरीश साहू, मुकेश रामटेके, ओम प्रकाश साखरे, लोकेश इंदुरकर, जसप्रीत सिंह भाटिया, डिंपी महापात्रे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments