भाजपा राज में संस्कारधानी में शिवमहापुराण में एंट्री तो दूर  अव्यवस्था से भी जूझ रहे आम नागरिक :  अभिमन्यु उदय मिश्रा

भाजपा राज में संस्कारधानी में शिवमहापुराण में एंट्री तो दूर  अव्यवस्था से भी जूझ रहे आम नागरिक :  अभिमन्यु उदय मिश्रा

 

 

राजनांदगांव  :  राजनांदगांव में मात्र 700 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम में हो रही प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का कार्यक्रम शुरुआत से ही शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है इसपर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु मिश्रा ने कहा है कि उक्त कार्यक्रम की व्यवस्था से हो रही जनता को परेशानी तो शुरुवात से ही चर्चा का विषय है व स्थानीय नेताओं को भी लगातार लोगों की फोन आ रहे हैं वो प्रशासन के लिए चिंतनीय विषय है ही लेकिन साथ ही जो इस प्रकार के भगवान के आयोजनों में भी वी आई पी कल्चर को बढ़ावा दिया जा रहा है वो बिलकुल गलत है, भगवान सब के हैं देवाधिदेव महादेव तो खुद सरलता और सादगी का प्रतीक हैं उनके लिए क्या गरीब क्या अमीर सब एक बराबर हैं फिर उनकी कथा में ऐसा भेद भाव क्यों उन्होंने आयोजक समिति से भी सवाल करते हुए कहा है कि जो रोज पास बेचे जाने की खबरे आ रही हैं उनका जवाब क्यों नही देते उन्होंने साथ ही भाजपा से भी आरोप लगाते हुए कहा है की किसी भी कार्यक्रम को वी आई पी बनाने का काम हमेशा भाजपा का ही होता है इस कार्यक्रम में भी क्या भाजपा नेताओं ने अपना दबाव बनाया है ? शासकीय संपत्ति विश्राम गृह में खुले आम पास के लिए लोग आ रहे हैं भीड़ लग रही है वहां वीडियो में कुछ लोग पास बेचने का आरोप लगाते हुए भी दिख रहे हैं इसका जवान भाजपा को देना है क्युकी सरकार उनकी है । क्रमशः भगवान का दर सबके लिए है और जो भी लोग सावन में पावन माह में गरीब जनता को शिवमहापुराण से आउट व वी आई पी को इन करने का घोर पाप कर रहे हैं इसका फल तो मिलना ही है साथ ही प्रश्न से भी अपील है की इस संबध में जितनी भी शिकायतें आ रही हैं उनपर बिना किसी दबाव के ध्यान दें ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments