अं. चौकी : नगर पंचायत हरेली के पावन पर्व के अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष रीतेश मेश्राम के प्रयासों से पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी माता-बहनों के लिए खेलों का आयोजन किया गया। पर्व उत्सव में कबड्डी, रस्साकसी, फुगड़ी, 100 मीटर दौड़, कुर्सीदौड़, मटका फोड़ जैसे खेलों की प्रतियोगिता कराई गई। समापन के दौरान उपाध्यक्ष ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य जो माता बहनें अपने दैनिक जनजीवन में व्यस्त रहते हैं, इस पर्व के माध्यम से अपने व्यस्तम समय से समय निकालकर खेल में भाग लेकर छत्तीसगढ़ के खेलों को बढ़ावा मिले। साथ ही बचपन की याद ताजा एवं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलें। साथ ही यहां की संस्कृति सभ्यता खान-पान, पर्यावरण, खेलकूद का ज्ञान हो सके, ताकि आने पीढ़ियों को छत्तीसगढ़ की मुख्य धारा से जुड़कर एक विकसित छत्तीसगढ़ के सपना को सकार कर सके, ऐसा उद्देश्य हम सबका है। छातीसगढ़ी पर्वो को महत्व देने की पहल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था उन्हीं की प्रेरणा से आयोजन को अंजाम दिया गया। जिसमें शहर के महिलाओं के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों एवं पढ़ने वाले छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय आने वाले प्रतिभागियों को नगद राशि एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विघा तामकर व पार्षद व सभापति साधना सिंह ने भी खेलों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पार्षद अशोक वर्मा, पार्षद बिसन देवांगन, पार्षद शीतल भूआर्य, धर्मेंद्र साहू, पार्षद विजय यादव, पार्षद मोहसिन खान, रफीक खान, मिर्जा रज्जाक खान, नगर पटेल दामोदर शर्मा, अनिल महोबिया, छगन बंजारे साथ ही व्यायाम शिक्षक अनुपमा मेश्राम, पुष्पा सोनी, जयंती टेकाम, नीलिमा बामेश्वर, विनोद हथले दुर्वासा विनायक आदि उपस्थित थे।



Comments