रोजगार मेला का हुआ आयोजन ,जिले के दोनों विधायकों ने मेला में शामिल होकर युवाओं को दिया मार्गदर्शन

रोजगार मेला का हुआ आयोजन ,जिले के दोनों विधायकों ने मेला में शामिल होकर युवाओं को दिया मार्गदर्शन

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इंडोर स्टेडियम में आज जिला प्रशासन, कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में विभिन्न विभागों सहित प्रदेश स्तरीय निजी संस्थानों द्वारा स्टॉल लगाया गया। स्टॉल में युवाओं का पंजीयन कर उन्हें विभिन्न अशासकीय संस्थानों में नौकरी करने का अवसर प्रदान किया गया। रोजगार मेला में मौके पर ही कई युवाओं को विभिन्न पदों में नौकरी के लिए ऑफर लेटर प्रदान किया गया।

आज आयोजित रोजगार मेला में 2 हजार 800 से अधिक अशासकीय पदों में भर्ती के लिए युवाओं का पंजीयन किया गया। इस दौरान युवाओं ने क्लर्क, सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, फिल्ड स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल इंचार्ज, सुपरवाइजर, फायर सेफ्टी ऑफिसर एवं मैनेजर आदि पदों के लिए ऑन स्पॉट पंजीयन कराया। रोजगार मेला में राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू, बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र के विधायक जनक राम ध्रुव एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल भी शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर युवाओं को संस्थान की ओर से नियुक्ति पत्र भी सौंपे। साथ ही रोजगार मेला का महत्व बताते हुए अवसर का लाभ उठाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments