सेजेस छुरा में सर्वाधिक उपस्थिति रखने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

सेजेस छुरा में सर्वाधिक उपस्थिति रखने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा  : स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय छुरा में कुछ दिनों पहले हुए छात्र संघ के चुनाव के प्रचार के दौरान हेड गर्ल हर्षिता सिन्हा ने विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थित होने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने का वादा किया था । उसे पूरा करते हुए  बुधवार को प्रार्थना सभा में कक्षावार सर्वाधिक उपस्थिति रखने वाले कुल 35 छात्र छात्राओं को हर्षिता सिन्हा द्वारा पुरस्कृत किया गया, पुरस्कार स्वरूप पानी बॉटल, पेन, पेंसिल, कलर पेंसिल, पेंसिल बॉक्स, स्केच पेन एवम् चॉकलेट इत्यादि लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रदान किया गया l

गौरतलब है कि सेजेस छुरा में प्रति वर्ष माह के अंत में एवम् विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रति दिन विद्यालय आने हेतु प्रोत्साहित किया जाता रहा है l

विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा, "हमारे छात्रों की उच्चतम उपस्थिति हमारे लिए गर्व की बात है। यह उनकी नियमितता और अनुशासन को दर्शाता है। हमें उम्मीद है कि वे आगे भी ऐसी ही मेहनत करेंगे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।

हेड गर्ल की इस अनूठी पहल को विद्यालय के प्राचार्य, प्रधान पाठक एवम् सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने खूब सराहा व अपना आशीर्वाद बच्चों को प्रदान किया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments