आरोपी ने किया महिला के साथ बलात्कार , थाना डोंगरगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी ने किया महिला के साथ बलात्कार , थाना डोंगरगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनादगांव  : थाना डोंगरगांव – दिनांक 07.08.2024 को पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनु0 अधि0 डोंगरगांव, दिलीप सिंह सिसोदिया राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डोंगरगांव ,निरीक्षक  श्री उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे थाने मे प्रार्थिया के द्वारा अपने रिपोर्ट मे अपने  सहकर्मी के द्वारा ग्राम अमलीडीह गौठान व राज0 के लॉज मे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर घटना के संबंध मे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव मे अप0 धारा- 376 (2) (ढ) , 506 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया । त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी निरी0 उपेन्द्र कुमार के द्वारा थाना डोंगरगांव मे पुलिस टीम गठित कर मुखबीर मामुर कर आरोपी का पता तलाश कर पकड़ा गया ।

आरोपी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुये घटना के संबंध मे बताया । आरोपी दिनेश कुमार यादव पिता पुरनलाल यादव , उम्र- 44 साल, पता- झींका , थाना डोंगरगावं ,जिला राजनांदगांव , छ0ग0 को दिनांक 06.08.24 के 19.45 बजे गिर0 किया। आरोपी का जुर्म अजमानतीय होने से मान0 ज्युडिशियल रिमांड पर पेश किया गया है । उक्त कार्यवाही मे सउनि विजय साहू, प्र0आर0 1052 बद्रीनाथ दिनकर , आर0 गुलशन कंवर , का विशेष भुमिका रहा है ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments